पटना ग्रामीण: पटना एयरपोर्ट पर भाजपा नेता अश्वनी चौबे के बयान से भड़के मंत्री मदन सहनी, कहा: किसी एक नेता के कहने से कुछ नहीं होता
भाजपा नेता अश्वनी चौबे ने अपना बयान देते हुए कहा था कि बिहार में भाजपा को अपने दम पर आने वाले 2025 का विधानसभा चुनाव लड़ना चाहिए। वहीं इस बयान पर बिहार सरकार के मंत्री मदन सहनी ने पलटवार करते हुए कहा कि यह फैसला एनडीए को लेना है, किसी एक नेता के कहने से कुछ नहीं होता।