पटना ग्रामीण: पटना एयरपोर्ट पर मंत्री विजय चौधरी ने कहा- जदयू की बैठक में 2025 के विधानसभा चुनाव पर बनेगी रणनीति
दिल्ली में जदयू कार्यकारिणी की बैठक होने वाली है। इस बैठक में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत जदयू के कई नेता शुक्रवार को दिल्ली के लिए रवाना हुए। इस दौरान बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि जदयू की इस बैठक में आने वाले 2025 के विधानसभा चुनाव पर रणनीति बनाई जाएगी।