।। प्रेस नोट ।।
जिला – दतिया
*आगामी विधानसभा उपचुनाव के दृष्टिगत दतिया पुलिस ने शहर में निकाला फ्लैग मार्च*
आगामी विधानसभा उपचुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने तथा आमजन में सुरक्षा एवं विश्वास का माहौल बनाए रखने के उद्देश्य से दतिया *कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखेड़े और पुलिस अधीक्षक दतिया श्री मयूर खण्डेलवाल* के नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। फ्लैग मार्च के माध्यम से आमजन को यह संदेश दिया गया कि चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध दतिया पुलिस द्वारा सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
फ्लैग मार्च प्रारंभ होने से पूर्व माँ पीताम्बरा मन्दिर के सामने पुलिस अधिकारियों एवं बल को आवश्यक दिशा-निर्देश देकर चुनाव ड्यूटी के संबंध में ब्रीफिंग की गई तथा सतर्कता एवं अनुशासन के साथ दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर अति पुलिस अधीक्षक श्री मंजीत चावला, SDOP दतिया आकांक्षा जैन, रक्षित निरीक्षक सौरव तिवारी, थाना प्रभारी कोतवाली, सिविल, धीरपुर, चिरूला, यातायात सहित जिला पुलिस बल एवं अन्य सुरक्षा बल के अधिकारी एवं जवान बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।