सबलगढ़: रामपुर कलां थाना क्षेत्र के गोबरा में चोरी, चोरों ने पांच घरों को बनाया निशाना
सबलगढ़ के रामपुर कला थाना क्षेत्र ग्राम पंचायत गोबरा में चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। बीती रात शातिर चोरों ने एक के बाद एक पांच घरों को निशाना बनाकर इलाके में सनसनी फैला दी।बताया जा रहा है कि तीन घरों से चोर लाखों रुपये के जेवर और नगदी पार करने में सफल रहे है फिलहाल पुलिस जांच कर रही है