माहभर पहले नाराज होकर मायके गई पत्नी को वापस घर लाने के लिए बुलाई गई ग्राम धुरिया हरसान में पंचायत में मारपीट हो गई। जिसमें एक व्यक्ति के गंभीर चोटें आई हैं। वही घायल को पुलिस के माध्यम से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने प्रेम सिंह को प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर रेफर कर दिया है। इस दौरान पीड़ित पक्ष ने पुलिस को दी तहरीर।