नवाबगंज: दाता साईं आश्रम सद्दीपुर से छुलहा रोड पर तेज रफ्तार बाइक खंभे से टकराई, दो युवक गंभीर घायल, एक की हालत नाजुक, इलाज जारी
जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे एक सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दाता साईं आश्रम सद्दीपुर से छुलहा रोड पर एक तेज रफ्तार अपाचे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे खंभे से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक पर सवार दोनों युवक सद्दीपुर से त्रिलोकपुर की ओर जा रहे थे। बाइक की रफ्तार काफी तेज थी।