कटनी नगर: केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर कटनी में छात्रों ने मनाया जश्न, कचहरी चौराहे पर फोड़े पटाखे, बांटी मिठाई
NEET परीक्षा में हुई धांधली और अनियमितताओं के विरोध में चल रहे देशव्यापी आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर आते ही कटनी के छात्रों और युवाओं में खुशी की लहर दौड़ गई। इस फैसले का स्वागत करते हुए जिले के प्रतियोगी छात्रों और युवाओं ने कचहरी चौराहे पर एकत्रित होकर आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया।