सिकंदरा: भाजपा की जीत पर सिकंदरा में जश्न, अटल चौक 'जय श्री राम' के नारों से गूंजा
सिकंदरा प्रखंड में पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत की खबर मिलते ही कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश पांडेय के नेतृत्व में सोमवार शाम 5 बजे अटल चौक पर कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर जीत का जश्न मनाया। इस दौरान “जय श्री राम” के नारे लगाए गए, गुलाल उड़ाए गए और मिठाइयां बांटी गईं।