कौड़ीराम स्थित सर्वोदय किसान इंटर कॉलेज परिसर में 11वीं के छात्र विपुल जायसवाल पर धारदार हथियार से हमले के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। गगहा पुलिस ने नामजद आठ आरोपियों में से छह को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।