कतरीसराय: परमानंद पुर गांव के समीप सड़क हादसे में एफसीआई कर्मी की मौत, परिवार में मचा कोहराम ।
स्थानीय थाना क्षेत्र के परमानंदपुर गांव के समीप कतरीसराय-गिरियक पार्वती पथ पर सोमवार देर रात एक अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कतरीसराय थाना क्षेत्र के पलटपुर गांव निवासी स्व. पप्पू सिंह के 33 वर्षीय पुत्र प्रेमरंजन कुमार के रूप में हुई है।