दमोह: नवागत कलेक्टर ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, कहा गुणवत्तापूर्ण समय पर मरीजों को उपचार पहली प्राथमिकता
Damoh, Damoh | Apr 15, 2026 दमोह के कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने बुधवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर मरीजों से बातचीत की। कलेक्टर ने कहा कि समय पर गुणवत्तापूर्ण उपचार देना प्राथमिकता है। बैठक में डॉक्टरों की उपस्थिति, संवेदनशील व्यवहार और कार्य में गंभीरता के निर्देश दिए। सफाई व्यवस्था में कमी पर नाराजगी जताई।