बिंदकी: भवानीपुर गांव में दुर्घटना में घायल वृद्ध महिला की इलाज के दौरान हुई मौत, महिला अपनी पुत्री की ससुराल आई थी
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के भवानीपुर गांव में एक दिन पहले सोमवार को रोड पार कर रही वृद्ध महिला सुलावती देवी उम्र लगभग 60 वर्ष निवासी बहुआ थाना ललौली बाइक की टक्कर से गंभीर घायल हो गई थी। जिसकी इलाज के दौरान कानपुर हैलट में मौत हो गई। मंगलवार की सुबह लगभग 7:00 बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। महिला पुत्री की ससुराल मन्नूपुर गांव आई थी।