खुरई: लापता युवती के परिजनों ने नपा भवन में पेट्रोल डालकर आत्महत्या का प्रयास किया, पुलिस ने बचाया, जमकर हुआ हंगामा
Khurai, Sagar | May 14, 2026 गुरुवार दोपहर लगभग 12 बजे सागर रोड स्थित निर्माणाधीन नपा भवन में एक मुस्लिम परिवार ने पेट्रोल डालकर आत्महत्या का प्रयास किया,गनीमत रही कि समय पर पहुंचकर पुलिस ने सभी को बचा लिया,दरअसल इसी परिवार की एक 18 वर्षीय बेटी 23 दिनों से लापता है, पुलिस पर तलाश नहीं करने का आरोप लगाया, इसी जगह काम करने वाला युवक भगा ले गया इसलिए यहां हंगामा किया, पुलिस तलाश में जुटी।