थावे: धतीवना गांव में घर के बाहर बैठे युवक पर बाइक सवार बदमाशों ने की फायरिंग, पुलिस जांच में जुटी
थावे थाना क्षेत्र के धतीवना गांव में घर के बाहर बैठे एक युवक पर बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दिया। हालांकि फायरिंग की घटना में बाल बाल बच गए। वही घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने में जुट गई है।