थावे: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में नवरात्र के आठवें दिन उमड़ी भीड़, श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सदर एसडीपीओ ने दिए निर्देश
थावे प्रखंड के थावे दुर्गा मंदिर परिसर में नवरात्रि के आठवें दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी हुई थी। श्रद्धालुओं के भीड़ को देखते हुए सदर एसडीपीओ प्रांजल गुरुवार के दोपहर करीब 3:00 बजे सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए थावे बाजार में पहुंचे हुए थे।