थावे: थावे थाना पुलिस ने तीन होटलों में की छापेमारी, आधा दर्जन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज: सदर एसडीपीओ
थावे थाना क्षेत्र के थावे मंदिर परिसर के समीप तीन होटल में हुई छापेमारी के दौरान पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस उन्हें कोर्ट में पेश कर दी। इसकी जानकारी सदर एसडीपीओ प्रांजल ने बुधवार की शाम 4 बजे दी।