थावे: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में नवरात्र के समापन के बाद हवन कार्यक्रम का आयोजन, करीब 10000 लोगों ने किया हवन, उमड़ी भीड़
थावे दुर्गा मंदिर परिसर में नवरात्र के समापन के बाद शनिवार को हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान हवन कार्यक्रम में गोपालगंज सिवान सहित उत्तर प्रदेश से काफी संख्या में श्रद्धालु भाग लेने के लिए पहुंचे हुए थे। वह सुरक्षा व्यवस्था का कड़ा इंतजाम देखने को मिला।