सारनाथ स्थित टूरिस्ट बंगलो के बाहर जर्जर पेड़ अचानक गिरा, बोलेरो वाहन आया चपेट में
Sadar, Varanasi | May 10, 2026 सारनाथ स्थित टूरिस्ट बंगलो के बाहर एक जर्जर पेड़ अचानक गिर गया। पेड़ गिरने से वहां खड़ी एक बोलेरो वाहन उसकी चपेट में आ गई। बताया जा रहा है कि बोलेरो किसी पर्यटक की थी, जो सारनाथ घूमने आया था।हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।