दमोह: विश्व पर्यावरण दिवस सप्ताह के चलते बेलाताल में चला स्वच्छता अभियान, अधिकारियों सहित आम नागरिकों ने भी निभाई सहभागिता
Damoh, Damoh | Jun 12, 2026 दमोह विश्व पर्यावरण दिवस सप्ताह के तहत बेलाताल में जिला पंचायत सीईओ प्रवीण फुलपगारे के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में सीएमओ राजेंद्र सिंह लोधी, स्वच्छता एम्बेसडर हरीश पटेल, जन अभियान परिषद के सुशील नामदेव, स्वच्छता मित्रों तथा अधिकारियों-कर्मचारियों ने श्रमदान किया। विशेष बात यह रही कि वहां से गुजर रहे दो नागरिक भी शामिल हुए।