बिजौलिया: बिजोलिया में विकास कार्यों की रफ्तार थमी, अधूरे प्रोजेक्ट बने परेशानी का कारण
बिजोलिया में विकास कार्यों की रफ्तार थमी, अधूरे प्रोजेक्ट बने परेशानी का कारण बिजोलिया नगरपालिका द्वारा छह माह पहले शुरू किए गए कई विकास कार्य अब तक अधूरे पड़े हैं, जिससे शहरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पथिक पार्क जीर्णोद्धार, बस स्टैंड पर रैन बसेरा और अन्नपूर्णा भोजनशाला निर्माण सहित कई परियोजनाएं ठप पड़ी हैं।