नरहट: नरहट में श्री शिव प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के लिए निकाली गई भव्य कलश शोभा यात्रा
Narhat, Nawada | Apr 27, 2026 नरहट में पांच दिवसीय श्री शिव प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। महायज्ञ को लेकर सोमवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकली गई। सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु भक्त नाचते गाते जयकारा लगते कलश शोभा यात्रा में शामिल हुए। यज्ञ को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।