हुलासगंज: हुलासगंज पुलिस का बड़ा एक्शन, 34 लीटर चुलाई शराब बरामद, 390 लीटर जावा महुआ नष्ट
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 6 जुलाई 2026 को हुलासगंज थाना पुलिस ने लोदीपुर महादलित बस्ती में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान 34 लीटर निर्मित चुलाई शराब, शराब बनाने के विभिन्न उपकरण बरामद किए गए। वहीं मौके पर करीब 390 लीटर जावा महुआ को विनष्ट कर दिया गया। मामले में पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी रही।