तालबेहट: सड़क दुर्घटना में मृत लडवारी नीमखेरा निवासी तीन मृतकों के आश्रितों को सदर विधायक ने सौंपे 5-5 लाख रुपये की चेक
बांसी स्थित हाईवे पर बीते लगभग 15 दिन पूर्व सद्रक दुर्घटना के दौरान लडवारी निवासी तीन भाइयों की मौत हो गई थी। उक्त मामले में सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने प्रशासनिक जिम्मेदारों के साथ उनके घर पहुंच कर पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना देते हुए पांच पांच लाख रुपये धनराशि के सहायता चेक सौंपे हैं।