रडवा में 15 दिन से चल रहे ग्रीष्मकालीन शिविर का समापन, टीचर बोले- युवाओं की राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका होती है
Kishangarhbas, Alwar | May 31, 2026
राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल रडवा में सीनियर टीचर महेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में आयोजित 15 दिन दिवसीय ग्रीष्मकालीन शिविर का दोपहर 3:00 बजे समापन हो गया। महेंद्र सिंह यादव ने कहा कि समाज एवं राष्ट्र के नवनिर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कार्यक्रम में शिक्षाविद् एवं गांधीवादी विचारक डॉक्टर डी आर शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।