चरखारी: चरखारी में जिला स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में हुआ संपूर्ण समाधान दिवस, सुनी गई फरियादियों की समस्याएं
तहसील चरखारी में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी गजल भारद्वाज की अध्यक्षता में किया गया। समाधान दिवस पर पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक सुखबीर सिंह, उपजिलाधिकारी चरखारी धीरेन्द्र कुमार भी मौजूद रहे। इस मौके पर तहसील चरखारी से कुल 80 शिकायतें प्राप्त हुईं जिनमें से 02 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।