छतरपुर जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के राजनगर निवासी पुष्पेंद्र कुशवाहा (40) ने आरोप लगाया है कि गांव के ही धर्मेन्द्र कुशवाहा और प्रकाश कुशवाहा उसे जबरन काम पर ले जाने लगे। मना करने पर दोनों आरोपी युवक को मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले गए और रास्ते में लात-घूसों व थप्पड़ों से मारपीट कर दी। घायल ने घटना की जानकारी आज 10 मई रात करीब 9:30 बजे जिला अस्पताल में दी।