नगरी: तेज आंधी तूफान से जर्जर स्कूल का टीन शेड उड़ गया, बड़ा हादसा होने से टला
Nagri, Dhamtari | Jun 26, 2026 ग्राम गेदरा के ग्रामीणों ने बताया कि गांव का प्राथमिक शाला काफी जर्जर और बदहाल स्थिति में है। स्कूल जर्जर होने के कारण कक्षा पहली से पांचवी तक के सभी बच्चों को एक छोटे से कमरे में बैठाकर पढ़ाया जाता है। बताया की मरम्मत के नाम पर खपरैल की जगह टिना शेड लगाया गया था। वहीं तेज आंधी तूफान और बारिश के कारण टिना शेड उड़ गया। और भवन का ऊपरी हिस्सा ढह गया।