सीतापुर: नेशनल हाईवे पर बने मंदिर को हटाने के लिए NHI ने जारी किया नोटिस, हिंदू संगठनों में आक्रोश
सीतापुर लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर नेशनल हाईवे 24 पर बने हनुमान मंदिर को हटाने के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी के द्वारा नोटिस जारी किया गया है जिसके चलते हिंदू संगठनों में आक्रोश व्याप्त है मामले में हिंदू संगठन हिंदू शेर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास हिंदू के साथ मंदिर के पुजारी ने जिलाधिकारी से मुलाकात की है और मंदिर को बचाने की गुहार लगाई गई है।