मिर्ज़ापुर: सद्भावना नगर में मॉर्निंग वॉक पर निकले अधिवक्ता की हत्या, सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की हुई पहचान
बताते चले की कोतवाली कटरा के सद्भावना नगर में शनिवार की सुबह 7:30 बजे मॉर्निंग वॉक पर निकले सीनियर अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दो हमलावर बाइक से आए उन्हें रास्ते में रोका और सीने में तमंचा सटाकर गोली मार दी। मंडली अस्पताल लाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। जिसका सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ है।