जमुई के झाझा से बड़ी खबर है, जहां सरकारी शिक्षक से मारपीट का वीडियो सामने आया है। मामला उत्क्रमित मध्य विद्यालय ताराकुरा का है.
प्रभारी प्रधानाध्यापक कर्मशील कुमार का आरोप है कि फुटबॉल को लेकर विवाद के बाद कुछ लोग स्कूल पहुंचे और उनके साथ लाठी-पत्थर से मारपीट की। शिक्षक ने मोबाइल छीनने और स्कूल के अभिलेखों को नुकसान पहुंचाने का भी आरोप लगाया है।
शिक्षक का दावा है कि थाना में शिकायत देने के बावजूद FIR दर्ज नहीं की गई। बाद में उन्होंने एसडीपीओ को सूचना दी। एसडीपीओ ने मामले की जांच कर प्राथमिकी और कार्रवाई की बात कही है। वहीं, बीईओ ने घटना की जानकारी से इनकार किया है।
Sono, Jamui | Aug 15, 2026