पूर्णिया के बनमनखी थाना क्षेत्र में गैस चूल्हे से लगी आग में 3 वर्षीय बच्ची बुरी तरह झुलसी, जीएमसीएच में भर्ती
Purnea East, Purnia | May 11, 2026
पूर्णिया जिले के बनमनखी प्रखंड के धरहरा चकला भुनाई पंचायत के वार्ड 12 में खाना बनाने के दौरान गैस सिलिंडर से रिसाव होने पर अचानक आग लग लगने और इस हादसे में एक तीन वर्षीय बच्ची का गंभीर रूप से झुलसने का मामला सामने आया है घटना के बाद स्थानीय लोगों में अफरातफरी मच गयी.आनन-फानन में घायल बच्ची को स्थानीय लोगों ने जीएमसीएच में भर्ती कराया जहां इलाज जारी है