सहारनपुर: सहारनपुर में प्रधान संगठन ने पंचायत कार्यकाल बढ़ाने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में किया जोरदार प्रदर्शन
प्रधान संगठन ने पंचायत कार्यकाल बढ़ाने की मांग को तेज करते हुए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे जिला प्रशासन को सौंपा है। संगठन ने लोकतांत्रिक निरंतरता बनाए रखने की अपील की है। ज्ञापन में कहा गया कि वर्तमान हालात में मतदाता सूची संशोधन और कानूनी प्रक्रियाओं के कारण पंचायत चुनाव समय पर कराना मुश्किल है।