ज्ञानपुर: ज्ञानपुर में राज्यमंत्री असीम अरुण ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण किया
समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण ने ज्ञानपुर नगर स्थित शहीद पार्क में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिमा पर दीपक जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, औराई विधायक दीनानाथ भास्कर और ज्ञानपुर विधायक विपुल दुबे भी उपस्थित रहे।