सारनाथ में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, घर में मचा कोहराम
Sadar, Varanasi | Feb 19, 2026 सारनाथ क्षेत्र के खालिसपुर में आकाश कश्यप 18 वर्ष ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक सराय मोहना चौकी के खालिसपुर में किराए के मकान में रहता था। जिस वक्त हादसा हुआ, मां छत पर कपड़े धो रही थीं। दरवाजा तोड़कर देखा गया तो शव पंखे से लटकता मिला।