हुज़ूर: भोपाल में स्कूटी से सवार बदमाश ने की हवाई परी
Huzur, Bhopal | Jun 7, 2026 भोपाल के शाहजहानाबाद थाना क्षेत्र की अशोका कॉलोनी में शुक्रवार देर रात स्कूटी सवार दो बदमाशों ने सरेराह हवाई फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी। वारदात के बाद भागते समय बदमाशों की स्कूटी असंतुलित होकर सड़क पर गिर गई, लेकिन स्थानीय लोग उन्हें पकड़ पाते उससे पहले ही दोनों मौके से फरार हो गए। पूरी घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।