बागपत: असारा गांव के ग्रामीणों ने बैंक शाखा खोलने की मांग की, डीएम कार्यालय में सौंपा ज्ञापन
बागपत के छपरौली ब्लॉक स्थित ग्राम असारा के ग्रामीणों ने गांव में बैंक शाखा खोलने की मांग उठाई है। मंगलवार के करीब दोपहर 12:30 बजे इस संबंध में ग्रामीणों ने कलेक्ट पहुंचकर डीएम ऑफिस में केंद्रीय वित्त मंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि गांव में वर्तमान में कोई भी बैंक शाखा नहीं है, जिससे लोगों को लेन-देन के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में जाना