कुम्हेर: कृषि विज्ञान केंद्र कुम्हेर में जिला स्तरीय ग्राम कृषि महोत्सव 2026 का आयोजन, 575 किसानों ने लिया भाग
कृषि विज्ञान केंद्र, कुम्हेर, भरतपुर में एक दिवसीय जिला स्तरीय “ग्राम कृषि महोत्सव 2026” का आयोजन किया गया, जिसमें भरतपुर एवं डीग जिले के 575 किसानों एवं कृषक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह महोत्सव कृषि विज्ञान केंद्र, कुम्हेर द्वारा 1 से 21 मई 2026 तक भरतपुर एवं डीग जिले के चयनित गांवों में आयोजित किया जा रहा है। इफको द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई