पूरनपुर: गेहूं खरीद को लेकर किसान संगठनों ने किया ऐलान, कोतवाली का घेराव कर देंगे गिरफ्तारी
पूरनपुर। सरकारी क्रय केन्द्रों पर गेहूं की खरीद न होने से किसानों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। इसी को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के प्रदेश सचिव स्वराज सिंह एवं चंढूनी गुट के जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह ने गुरुवार दोपहर तीन बजे वीडियो जारी कर आंदोलन की चेतावनी दी। नेताओं ने बताया कि मंडी समिति और क्रय केन्द्रों पर गेहूं खरीद न होने से किसान परेशान हैं।