कालपी: लमसर गांव में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी गंभीर घायल, अज्ञात ट्रक चालक पर मामला दर्ज
Kalpi, Jalaun | May 7, 2026 कालपी क्षेत्र के ग्राम बरही निवासी कमलेश कुमार कुशवाहा ने 6 मई को पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया था कि अज्ञात ट्रक चालक ने मेरे पुत्र शिवराज की बाइक में टक्कर मार दी थी, जिससे मेरे पुत्र की मौत हो गई थी जबकि बाइक सवार साथी कृष्ण कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए थे, फिलहाल पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक पर मुकदमा दर्ज कर गुरुवार की दोपहर 4 बजे जानकारी दी है।