दमोह: देवरान में आंधी-तूफान से हादसा, बारिश से बचने खड़े मजदूरों पर पलटी ट्राली, एक की मौत, दूसरा गंभीर
Damoh, Damoh | May 30, 2026 दमोह देवरान गांव में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात तेज आंधी-तूफान के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। भूसा भरने गए मजदूर बारिश से बचने के लिए ट्रॉली के नीचे बैठे थे, तभी ट्रॉली पलट गई। हादसे में सीताराम यादव की मौत हो गई, जबकि चुन्नू यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन दोनों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने सीताराम को मृत घोषित कर दिया।