कालपी: कालपी में NH पर ट्रक ने रोडवेज बस को पीछे से मारी टक्कर, बस का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त, यात्रियों में मची चीख-पुकार
Kalpi, Jalaun | Apr 25, 2026 कालपी कोतवाली क्षेत्र में झांसी-कानपुर नेशनल हाईवे 27 पर शनिवार की शाम करीब 5 बजे तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने रोडवेज बस में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, इस हादसे में बस का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई, वही गनीमत रही कि सभी यात्री बाल-बाल बच गए, फिलहाल सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है।