सुल्तानगंज: राजगीर के बाद अब अजगैवीनाथ धाम में बनेगा बिहार का दूसरा ग्लास ब्रिज
अजगैवीनाथ धाम में श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए एक बड़ा आकर्षण जुड़ने जा रहा है। यहां राज्य का दूसरा ग्लास ब्रिज बनाया जाएगा, जो राजगीर ग्लास ब्रिज के बाद बिहार में अपनी तरह का अनोखा प्रोजेक्ट होगा। यह 30 मीटर लंबा और 5 मीटर चौड़ा पुल गंगा नदी के ऊपर करीब 60 फीट की ऊंचाई पर बनेगा। लगभग 20 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस पुल पर एक समय में 40 लोग चल सकेंग