समस्तीपुर: जितवारपुर कन्हैया चौक की पूर्व मेयर प्रत्याशी कविता कुमारी के परिवार पर हुआ जानलेवा हमला, मामले की जांच में जुटी पुलिस
बुधवार की रात्रि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर कन्हैया चौक की पूर्व मेयर प्रत्याशी के परिवार जानलेवा हमला हुआ है। पूर्व मेयर प्रत्याशी कविता कुमारी ने बताया कि उनके पति कृष्णा बालक भाजपा नेता के द्वारा नगर निगम के कार्य को लेकर फेसबुक पर पोस्ट किया गया था। उसी को लेकर उनके परिवार पर हमला हुआ है। कविता कुमारी ने गांव के ही वार्ड पार्षद चंदन यादव एवं उनके साथियों को मामले में आरोपी बनाया है।