झालरापाटन: भंवरासा पुलिया पर हादसा, दो की मौत, युवक को बचाने के प्रयास में ट्रेलर पुलिया से नीचे गिरा
नेशनल हाईवे 52 पर शनिवार देर रात भंवरासा पुलिया के पास एक हादसा हो गया। एक युवक को बचाने के प्रयास में एक ट्रेलर पुलिया से नीचे गिर गया। इस दुर्घटना में युवक और ट्रेलर चालक दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।मृतक युवक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। वहीं, ट्रेलर चालक की पहचान टोंक जिले के बिजवाड़ गांव निवासी 42 वर्षीय श्योजीराम के रूप में हुई है।