रानीगंज प्रखंड क्षेत्र के मझुवा पश्चिम पंचायत के मुखिया किशन शर्मा पर हुए कथित जानलेवा हमले के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। बुधवार को बड़ी संख्या में आदिवासी समुदाय के लोगों ने प्रदर्शन करते हुए इस घटना को फर्जी करार दिया और निष्पक्ष जांच की मांग की।