गढ़वा: परिहारा में पति से मिलने की ज़िद पर ससुर बना हैवान, बहू को लाठी-डंडों से पीटकर किया अधमरा
Garhwa, Garhwa | Apr 24, 2026 गढ़वा थाना क्षेत्र के परिहारा गांव से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक ससुर ने अपनी ही बहू को सिर्फ इसलिए बेरहमी से पीट दिया क्योंकि उसने अपने पति से मिलने की इच्छा जताई थी। घायल महिला की पहचान रुकसाना खातून के रूप में हुई है, जो शाह हुसैन अंसारी की पत्नी है। गंभीर रूप से घायल रुकसाना का इलाज गढ़वा सदर अस्पताल में