सिद्धमुख: ददेरवा जीएसएस पर आधी रात आकाशीय बिजली गिरी, ट्रांसफार्मर फुंका, बूंगी फीडर के आधा दर्जन गांव अंधेरे में डूबे
ददरेवा में रात्रि लगभग 3 बजे बारिश-आंधी के बीच आकाशीय बिजली ददरेवा ग्रिड-सबस्टेशन (GSS) पर सीधे गिरी। जहां चंद सैकंड में ट्रांसफार्मर से चिंगारियाँ, फिर लपटें उठीं और धुएँ का गुबार फैल गया। जीएसएस पर लगे जीएसएस का बूंगी 11 केवी फीडर पूरी तरह ठप हो गया। जिसके कारण गांव चनाना, बूंगी, चैनाबास, खुड्डी सहित आसपास करीबन आधा दर्जन से अधिक गाँवों की बिजली गुल हो गई।