कोंडागांव: फरसगांव में पैदल युवक को बाइक ने मारी टक्कर, फिर बाइक पिकअप से भिड़ी, तीन घायल, दो को जिला अस्पताल किया गया रिफर
फरसगांव नगर में बड़ेडोगर रोड स्थित चिकन-मटन दुकान के पास शनिवार रात एक सड़क हादसे में तीन युवक घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, पैदल जा रहे कोंडागांव निवासी अंकित बघेल को बाइक सवार नयानार निवासी प्रवेश मंडावी और शिवलाल ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक अनियंत्रित होकर एक पिकअप वाहन से जा भिड़ी। हादसे में अंकित बघेल, प्रवेश मंडावी और शिवलाल घायल हो गए।