जरूरतमंद और बुजुर्गों के लिए शुरू की गई मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना को लेकर जिले में विवाद खड़ा हो गया है। आज 2 मार्च दोपहर 2:30 बजे तहसीलदार राजेंद्र पंवार ने बताया कि सभी पात्र यात्रियों का चयन निर्धारित आयु सीमा के अनुसार लॉटरी सिस्टम से किया गया है। रविवार रात यात्रियों को स्टेशन बुलाया गया, जहां भजन-कीर्तन के बीच ट्रेन रवाना हुई।