बागपत: सरूरपुर कला में विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों पर आधी रात को घर में घुसने का आरोप, घटना का वीडियो हुआ वायरल
Baghpat, Bagpat | Jun 24, 2026 बुधवार की दोपहर करीब साढे 12 बजे सरूरपुरकला गांव में निवासी सोनिका का आरोप है कि 23 जून की रात करीब एक बजे विद्युत विभाग के कुछ अधिकारी और कर्मचारी उनके घर में घुस गए। आरोप है कि इस दौरान उनके और उनकी नाबालिग बेटी के चेहरे पर टॉर्च की रोशनी डाली गई, जिससे परिवार भयभीत हो गया। इसका विरोध करने पर विवाद की स्थिति बन गई, जिसके बाद यूपी-112 पुलिस को सूचना दी गई।